logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

'जन पहल' से परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने की कवायद : स्कूलों की स्थिति में प्रभावी परिवर्तन करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक अनूठी पहल की गई

'जन पहल' से परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने की कवायद : स्कूलों की स्थिति में प्रभावी परिवर्तन करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक अनूठी पहल की गई

बलरामपुर : परिषदीय स्कूलों की स्थिति में प्रभावी परिवर्तन करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। इसके तहत स्कूल की देखरेख करने में अहम विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रति जागरुक करने के लिए रेडियो पर जन पहल नामक विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के 11 जिलों में प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम में लोगों को आरटीई व शिक्षा में उसकी भूमिका विषय पर जानकारी दी जाएगी।

आदेश यहां क्लिक कर देखें-विद्यालय प्रबन्ध समिति के जागरूकता हेतु आकाशवाणी के गोरखपुर केन्द्र से पाईलट के रूप में 6 नवम्बर 2015 से 5 फरवरी 2016 तक "जन पहल रेडियो कार्यक्रम" प्रसारित करने के सम्बन्ध में आदेश/निर्देश जारी ।

परिषदीय स्कूलों की देखरेख व संचालन में विद्यालय की एसएमसी के सदस्यों की भूमिका अहम है। विद्यालय में होने वाले सभी कार्यो की पहले संरक्षक इसी समिति के लोग होते हैं। इन्हें प्रेरित करने के प्रदेश सरकार द्वारा मंडल के तीन जिलों सहित प्रदेश के 11 जिलों में आकाशवाणी के गोरखपुर केंद्र से जन पहल नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। पांच फरवरी तक प्रकाशित किए जाने वाले इस रेडियो कार्यक्रम में श्रोताओं को परिषदीय विद्यालय में एसएमसी की सहभागिता, विद्यालय के संचालन में विद्यालय प्रबंधन समिति का सकारात्मक सहयोग, बच्चों के पठन-पाठन का तरीका, स्कूल में बच्चों का नामांकन व उनकी उपस्थिति, स्कूल का वातावरण व शिक्षा में आरटीई भूमिका अथवा जरुरत सहित स्कूल के विभिन्न पहलुओं से जुड़े बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी दी जाएगी। जिससे एसएमसी के लोगों को स्कूल के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत किया जा सके। जिससे कि वे अपने विद्यालय में भी वैसा ही माहौल बनने के लिए प्रेरित हो सकें। साथ ही परिषदीय विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बना सके।

-विभागीय अधिकारी करेंगे कार्यक्रम की समीक्षा

जिला स्तर पर तैनात जिला समंवयक व ब्लॉक पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी इस कार्यक्रम की लगातार समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारी श्रोताओं से जन पहल कार्यक्रम के बारे में पूछकर कार्यक्रम को और बेहतर बनाने व कार्यक्रम में उन्हें मिलने वाली जानकारी आदि की रिपोर्ट विभागीय कार्यालय के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कार्यक्रम में आवश्यक फेर बदल भी किया जा सके।

-इन जिलों में होगा कार्यक्रम का प्रसारण

कुशीनगर, बस्ती, बलिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, देवरिया, गोरखपुर व महराजगंज।

जन पहल कार्यक्रम सरकार की सराहनीय पहल है। इससे परिषदीय स्कूलों की स्थिति में सुधार होगा। विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की निगरानी करने व लोगों से सुझाव लेने का निर्देश दे दिया गया है।
- जय सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 'जन पहल' से परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने की कवायद : स्कूलों की स्थिति में प्रभावी परिवर्तन करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक अनूठी पहल की गई
    👉 READ MORE 👆👇 http://www.basicshikshanews.com/2015/11/blog-post_40.html

    ReplyDelete