logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

ऑनलाइन ई-पाठशाला हो रही लोकप्रिय : एनसीईआरटी और सीबीएसई की कक्षा एक से कक्षा 12 तक की सभी पुस्तकों को शामिल किया गया

ऑनलाइन ई-पाठशाला हो रही लोकप्रिय : एनसीईआरटी और सीबीएसई की कक्षा एक से कक्षा 12 तक की सभी पुस्तकों को शामिल किया गया

न तो ट्यूशन का झंझट और ना ही महंगी किताबों की टेंशन। किताबें और महत्वपूर्ण टॉपिक अब 'ई-पाठशाला' पर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा लांच हुआ मोबाइल एप्लीकेशन छात्र-छात्राओं में लोकप्रिय होता जा रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाया गया एप्लीकेशन का मोबाइल वर्जन आते ही एंड्रायड और ¨वडो फोन उपयोग कर रहे छात्र-छात्राओं को फायदा हुआ है।

एनसीईआरटी और सीबीएसई की कक्षा एक से कक्षा 12 तक की सभी पुस्तकों को शामिल किया गया है। इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि ऑनलाइन सिलेबस मौजूदा सत्र का ही हो। ताकि अध्ययन में कोई परेशानी न हो। भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, अंग्रेजी ग्रामर, ¨हदी और ¨हदी व्याकरण के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। एप्लीकेशन का उपयोग भी आसान है। इसके लिए प्ले स्टोर से एप्लीकेशन को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। पंजीकरण फॉर्म भरकर एप्लीकेशन सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।

सीआरबी स्कूल के विद्यार्थी विशाल, दिव्यांशु, रजत वर्मा, सूरज कश्यप और छात्रा अर्पिता का कहना है कि एप्लीकेशन की मदद से पढ़ाई करना पहले से आसान हो गया है। खासियत यह है कि एप्लीकेशन की मदद से सभी कक्षाओं की पुस्तकों को निश्शुल्क डाउनलोड करने के बाद ऑफलाइन आसानी से कभी भी पढ़ाई की जा सकती है। इसमें एक सुविधा सबसे अच्छी है कि अगर किसी टॉपिक के बारे में समझ नहीं आ रहा है, तो सर्च विकल्प पर क्लिक करके उसका डेमो देखकर समझा जा सकता है।

अभिभावक भी इसे बेहतर मानते हैं। उनका कहना है कि इस एप्लीकेशन के उपयोग से एक तो ट्यूशन का खर्च बच रहा है। दूसरा बच्चों के अंदर ज्यादा से ज्यादा जानने की ललक भी पैदा हो रही है।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌💣🌋 ऑनलाइन ई-पाठशाला हो रही लोकप्रिय : एनसीईआरटी और सीबीएसई की कक्षा एक से कक्षा 12 तक की सभी पुस्तकों को शामिल किया गया
    👉 READ MORE 👇👆 http://www.basicshikshanews.com/2015/11/12_81.html

    ReplyDelete