72 हजार टीचरों की भर्ती में 75 हजार आपत्तियां : छह नवम्बर को विज्ञापन जारी कर ऐसे अभ्यर्थियों से 16 नवम्बर तक आपत्तियां मांगी थीं
इलाहाबाद । 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में 75 हजार आपत्तियां सामने आ चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने छह नवम्बर को विज्ञापन जारी कर ऐसे अभ्यर्थियों से 16 नवम्बर तक आपत्तियां मांगी थीं जिनका सामान्य वर्ग में 70 फीसदी व आरक्षित वर्ग में 60 प्रतिशत या अधिक अंक पाने के बावजूद चयन नहीं हुआ है।
इसके दस दिन के अंदर 75 हजार से अधिक आपत्तियां बोर्ड को मिल चुकी हैं। प्रत्यावेदन की छंटाई के लिए सीमैट एलनगंज में 65 से अधिक शिक्षकों और अनुदेशकों की टीम लगाई गई है। रोचक बात यह है कि अधिकांश प्रत्यावेदन में अभ्यर्थियों ने अपना नाम, पता, टीईटी की मार्कशीट वगैरह भरकर भेज दी है।
इनमें से 90 प्रतिशत ऐसे प्रत्यावेदन हैं जिनमें अंक 70 या 60 प्रतिशत से कम हैं। आपत्ति में इस बात का भी जिक्र नहीं कि कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद उनका चयन क्यों नहीं किया गया। फिलहाल सभी प्रत्यावेदन की छंटाई के बाद कम्प्यूटर फर्म के जरिए लिस्ट तैयार की जा रही है।
इनका निस्तारण नवम्बर तक किया जाना है। गौरतलब है कि दो नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के वकीलों ने कहा था कि कटऑफ से अधिक नंबर होने के बावजूद चयन नहीं हो रहा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सचिव को कमेटी गठित कर समस्याओं के निस्तारण निस्तारण का आदेश दिया था।
1 Comments
हिमांशु राणा - 3 लाख पद रिक्त पड़े : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
ReplyDeleteसुप्रीम कोर्ट की पिछली कई हियरिंग में लगातार बेस-ऑफ़ सलेशन पर ही बहस
नवम्बर माह के अवकाश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
शिक्षामित्रों की समस्या प्राथमिकता , बोले नए बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
टीईटी परीक्षा में करवाने में तोड़ दिए गए ये नियम : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News