बीएसए सुल्तानपुर को कारण बताओ नोटिस बेसिक शिक्षा सचिव ने किया जारी : 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती का नियुक्ति पत्र बांटने का है मामला
इलाहाबाद । प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती का नियुक्ति पत्र बांटने पर बीएसए सुल्तानपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने मंगलवार को नोटिस जारी कर बीएसए से बगैर आदेश नियुक्ति देने का कारण पूछा है।
√क्लिक कर देखें-सुल्तानपुर : आज दिनांक 9 -11 -2015 को BSA श्री रमेश यादव व दिलीप पाण्डेय जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सुलतानपुर ने 15000 BTC/VBTC को नियुक्ति पत्र वितरित किया ।
सचिव ने बीटीसी और डीएड स्पेशल एजुकेशन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने और चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। नियुक्ति पत्र देने का आदेश नहीं दिया था लेकिन बीएसए सुल्तानपुर ने चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र बांट दिए।
पिछले साल शुरू हुई थी भर्ती
15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती पिछले साल नवम्बर में शुरू हुई थी। तीन बार आवेदन लेने के बाद अभ्यर्थियों के दबाव पर काउंसिलिंग कराई गई लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं बांटा गया।
सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने बीएलएड अभ्यर्थियों को भी इस भर्ती में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इन्हें शामिल करने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। नियुक्ति पत्र नहीं बांटने का यह एक प्रमुख कारण है।
1 Comments
📌💣🌋 बीएसए सुल्तानपुर को कारण बताओ नोटिस बेसिक शिक्षा सचिव ने किया जारी : 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती का नियुक्ति पत्र बांटने का है मामला
ReplyDelete👉 READ MORE 👆👇 http://www.basicshikshanews.com/2015/11/15_11.html