छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं में गड़बड़ियों की होगी जांच : आश्रम पद्धति विद्यालयों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर कक्षा 6 से 12 तक संचालित करने के दिए गये निर्देश
लखनऊ (ब्यूरो)। समाज कल्याण मंत्री राम गोविंद चौधरी समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति योजना में लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ियों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करें, जिससे समाज के गरीब लोगों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके। वे मंगलवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने आश्रम पद्धति विद्यालयों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर कक्षा 6 से 12 तक संचालित करने के निर्देश दिए। कहा कि संचालित योजनाओं में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत देते हुए उन्होंने शिकायतकर्ता को एसएमएस से इसकी सूचना देने को कहा। बैठक में प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) सुनील कुमार ने विभागीय योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी।
1 Comments
📌💣🌋 छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं में गड़बड़ियों की होगी जांच : आश्रम पद्धति विद्यालयों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर कक्षा 6 से 12 तक संचालित करने के दिए गये निर्देश
ReplyDelete👉 READ MORE 👆👇 http://www.basicshikshanews.com/2015/11/6-12.html