देवरिया में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाए पांच शिक्षक बर्खास्त : जांच में आरोप सही सिद्ध होने पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने इनके विरुद्ध की कार्रवाई-
लखनऊ। देवरिया में लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित रहने व कूटरचित प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पांच सहायक अध्यापक बर्खास्त कर दिए गए। जांच में आरोप सही सिद्ध होने पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने इनके विरुद्ध कार्रवाई की।
बर्खास्त किए गए शिक्षकों को बीएसए द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। इसके लिए बाकायदे विभाग द्वारा समाचार पत्रों में विज्ञप्ति भी जारी की गई थी। बावजूद इसके इनमें से न तो किसी ने सक्षम अधिकारी को पत्र दिया और न ही पक्ष। जिसके कारण अंत में बीएसए को इनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लेना पड़ा।
इनमें प्राथमिक विद्यालय बैजूटोला देसही में शिक्षक राजीव कुमार दुबे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरईपार भाटपाररानी में शशिप्रभा दीक्षित, बैतालपुर के प्राथमिक विद्यालय लीलापुर में शिखा श्रीवास्तव, लार के प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में पूजा शुक्ला और भलुअनी के प्राथमिक विद्यालय कुइयां में सुमन
खबर साभार : दैनिकजागरण
0 Comments