logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

हरदोई के बीएसए पर 24 घंटे में छेड़छाड़ का दूसरा मामला दर्ज : पीड़िता के तहरीर पर छेड़छाड़ व हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज-

हरदोई के बीएसए पर 24 घंटे में छेड़छाड़ का दूसरा मामला दर्ज : पीड़िता के तहरीर पर छेड़छाड़ व हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज-

हरदोई (ब्यूरो)। चौबीस घंटे के अंदर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. बृजेश मिश्रा दोबारा पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं। बीएसए के खिलाफ 24 घंटे के भीतर छेड़छाड़ और अभद्रता करने की दूसरी रिपोर्ट दर्ज होने पर जहां विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैै।

पहले शुक्रवार को एक महिला टीचर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, अब शनिवार को रसोइया पद पर तैनाती के लिए एक अन्य महिला ने भी कार्यालय में छेड़छाड़ और अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। माधौगंज थाना क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनाती के लिए प्रार्थना पत्र देने वाली एक महिला ने बीएसए पर कार्यालय में छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के आरोप को गंभीरता से लेते हुए महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ व हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।

        खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments