72,825 शिक्षक भर्ती: फर्जीवाड़े पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा : 10,500 अयोग्य लोगों को बनाया शिक्षक; मनमानी पर उतरे बेसिक शिक्षा अधिकारी-
लखनऊ : प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में चल रहे फर्जीवाड़े के विरोध में शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय में जमकर हंगामा किया।
अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा का घेराव किया और कहा कि पूरे प्रदेश में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के नाम पर मनमानी हो रही है।
अभ्यर्थियों के मुताबिक प्रदेश में करीब 10,500 ऐसे लोगों को प्रशिक्षु शिक्षक बना दिया गया है, जो पात्रता नहीं रखते। बेसिक शिक्षा निदेशक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मनमानी पर उतरे बेसिक शिक्षा अधिकारी-
अभ्यर्थियों ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। प्रदेश के कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को धोखाधड़ी की जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भर्ती प्रक्रिया में डाटा ऑनलाइन करते समय जिला, कंप्यूटर आईडी, कंट्रोल आईडी, टीईटी रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, वर्ग, जाति, विशेष आरक्षण, लिंग, स्नातक उत्तीर्ण वर्ष व प्राप्तांक प्रतिशत, बीएड उत्तीर्ण वर्ष व उसका प्राप्तांक तथा टीईटी प्राप्तांक को ऑनलाइन किया जाए।
0 Comments