logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बाल अधिकारों पर काम करेंगे लॉ और सोशल वर्क स्टूडेंट्स : उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग शुरू करेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम-

बाल अधिकारों पर काम करेंगे लॉ और सोशल वर्क स्टूडेंट्स : उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग शुरू करेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम-

लखनऊ। सूबे के लॉ और सोशल वर्क के छात्र-छात्राओं को उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। चार हफ्ते की इंटर्नशिप में वे स्वास्थ्य, शिक्षा, बच्चों के साथ होने वाले और उनके द्वारा किए जाने वाले अपराध मामलों पर काम करेंगे। जिला प्रशासन के अफसरों के साथ रहकर भी कुछ सीखेंगे। इस दौरान ये स्टूडेंट्स सर्वे करके डाटा एकत्र करेंगे। इसके आधार पर आयोग बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए कार्य करेगा। इंटर्नशिप आवेदन के लिए इसी माह के अंत तक आयोग अपनी वेबसाइट शुरू करने के प्रयास में है।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में तो बाल अधिकारों की रक्षा करना आसान है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति काफी खराब है। इसकी बड़ी वजह है विभिन्न तरह के डाटा की कमी। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम से जहां हमारे लिए डाटा एकत्र करना सरल होगा, वहीं छात्र-छात्राओं को उस क्षेत्र का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा। चूंकि यह इंटर्नशिप स्टूडेंट्स के कॅरिअर में लाभदायक होगी, इसलिए वे बिना भेदभाव सही आंकड़े जुटाएंगे। इसके आधार पर योजनाएं बनाना आसान होगा। प्रत्येक इंटर्नशिप प्रोग्राम के बाद इन बच्चों की बैठक होगी जिसमें वे अपनी रिपोर्ट साझा करेंगे। बैठक की खास बातें और सुझाव केंद्र व प्रदेश सरकार के संबंधित विभाग को दिए जाएंगे।

चार हफ्ते में इस तरह होगा काम:-

चार हफ्ते की इंटर्निशिप में पहले हफ्ते में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम होगा। इसमें स्टूडेंट्स अपने आवंटित क्षेत्र में जाकर बच्चों केस्वास्थ्य संबंधी विषयों पर कार्य करेंगे। दूसरा हफ्ता शिक्षा के लिए होगा। इसमें मिड-डे मील, प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत हो रहे प्रवेश व अन्य मुद्दों की असलियत परखी जाएगी। जो स्कूल नियमों के प्रति लापरवाह होंगे उनकी रिपोर्ट तैयार होगी। तीसरे हफ्ते में बच्चों के साथ हो रहे अपराध, उसकी वजह पता करने के साथ ही विभिन्न तरह के अपराध में लिप्त बच्चों पर स्टडी होगी। अंतिम सप्ताह में छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन के साथ संबद्ध किया जाएगा। पहले तीन हफ्ते में इन लोगों ने जो कार्य किया उसमें जिला प्रशासन स्तर पर क्या हो रहा है, बाल अधिकारों से जुड़ी योजनाओं का क्या हाल है, इन सबके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

          खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

1 Comments

  1. बाल अधिकारों पर काम करेंगे लॉ और सोशल वर्क स्टूडेंट्स : उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग शुरू करेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम-
    >> READ MORE @ http://news.basicshiksha.net/2015/04/00.html

    ReplyDelete