logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

कई जिलों में शिक्षा मित्रों के समायोजन पर संकट : पदों की तुलना में शिक्षा मित्रों की संख्या अधिक होने से बने हालात-

कई जिलों में शिक्षा मित्रों के समायोजन पर संकट : पदों की तुलना में शिक्षा मित्रों की संख्या अधिक होने से बने हालात-

"सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने दूसरे चरण के शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए 15 से 25 अप्रैल तक काउंसलिंग का कार्यक्रम निर्धारित किया है।"

क्लिक कर पढ़ें-प्राइमरी स्कूलों में 92 हजार शिक्षा मित्रों के लिए आने लगे विज्ञापन : साथ में कई जिलों का विज्ञापन भी देखें |

लखनऊ। दूसरे चरण में 91,104 शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने में कई जिलों के बीएसए को पद न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ में ही पद न होने से शिक्षा मित्रों के समायोजन का संकट खड़ा हो गया है। इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शिक्षा मित्रों के समायोजन में दिक्कत आ रही है। हालांकि शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने के लिए प्रमाण पत्रों के मिलान की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी।

क्लिक कर पढ़ें-दूरस्थ विधि से बी0टी0सी0 प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों के द्वितीय बैच के अभ्यर्थियों को स0 अ0 के पद पर समायोजित करने के लिए काउंसलिंग हेतु विज्ञप्ति जारी |

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने दूसरे चरण के शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए 15 से 25 अप्रैल तक काउंसलिंग का कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके लिए सोमवार को जिलेवार पात्र शिक्षा मित्रों के बारे में सूचनाएं प्रकाशित कराने का कार्यक्रम रखा गया था।

क्लिक कर पढ़ें-शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने की हुई सुस्त शुरुआत : 15 से 25 अप्रैल के बीच तय है काउंसिलिंग कराने का  कार्यक्रम |

इसके बाद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बलिया, बिजौर, संभल, रामपुर, सुल्तानपुर, महाराजगंज समेत 20 जिलों ने समायोजन संबंधी विज्ञापन जारी कर दिए हैं। अभी अन्य जिलों से विज्ञापन निकलना बाकी है। प्रदेश के कई जिलों में स्थिति यह है कि वहां पद से अधिक शिक्षा मित्र हैं और इन्हें कैसे समायोजित किया जाएगा इस बारे में कोई दिशा-निर्देश उच्च स्तर पर नहीं मिला है।

            खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

1 Comments

  1. कई जिलों में शिक्षा मित्रों के समायोजन पर संकट : पदों की तुलना में शिक्षा मित्रों की संख्या अधिक होने से बने हालात-
    >> READ MORE @ http://news.basicshiksha.net/2015/04/blog-post_42.html

    ReplyDelete