logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने धरना दिया : बीएसए ने कहा पदोन्नति के लिए प्रयास जारी है-

पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने धरना दिया : बीएसए ने कहा पदोन्नति के लिए प्रयास जारी है-

महराजगंज। पदोन्नति की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति के संबंध में यदि बेसिक शिक्षा साचिव का कोई पत्र मिला है तो उसे शीघ्र जारी करना चाहिए। पदोन्नति के संबंध में कुछ लोग शिक्षकों को गुमराह कर रहे हैं। जब तक पदोन्नति नहीं होेगी धरना जारी रहेगा।

बाद में बीएसए रमाकांत पहुंचे और लोगों को पदोन्नति के संबंध में जानकारी दी। बीएसए ने कहा कि पदोन्नति के लिए प्रयास जारी है, बीएसए के आश्वासन पर शिक्षकों ने धरना समाप्त किया। धरने की अध्यक्षता शैलेष शर्मा और संचालन सह संयोजक बलराम मिश्र ने किया। इस दौरान विवेक सिंह, अंबरीश शुक्ल, नीरज राय, रामचंदर, भानु प्रताप, सुबोध आदि मौजूद रहे।

     खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments