आज बंद रहेंगे सभी स्कूल : जिलाधिकारी महराजगंज-
महराजगंज। बारिश और तेज हवा के कारण जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हुदहुद के असर को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को बुधवार को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। उल्लंघन पर संबंधित विद्यालय के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments