logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

धोखाधड़ी करने वाले बीएड कॉलेज चिह्नित होंगे : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एनआईसी की मदद से तैयार करेगा रिपोर्ट-

धोखाधड़ी करने वाले बीएड कॉलेज चिह्नित होंगे : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एनआईसी की मदद से तैयार करेगा रिपोर्ट-

झांसी। छात्र-छात्राओं के गोपनीय दस्तावेजों को पता करके च्वॉइस भर देने की बढ़ती शिकायतों के मद्देजनर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने एनआईसी की मदद से धोखाधड़ी करने वाले बीएड कॉलेजों को चिह्नित करने का फैसला लिया है। वहीं, मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अभ्यर्थियों द्वारा फर्जीबाड़ा करने की शिकायतों की गईं।

बीएड की प्रथम काउंसलिंग के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने धोखाधड़ी से उनके कॉलेज की च्वॉइस किसी अन्य व्यक्ति द्वारा भर देने का आरोप लगाया था। इस पर विश्वविद्यालय ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार शासन को भेज दी थी। सुप्रीम कोर्ट से पूल काउंसलिंग को अनुमति मिलने के बाद धोखाधड़ी के मामलों में और विस्तार हो गया। विश्वविद्यालय सूत्रों की मानें तो शासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई या दिशा-निर्देश जारी न होने से धोखाधड़ी करने वाले कॉलेजों के हौसले और बुलंद हो गए। उन्होेंने अपने एजेंटों को सक्रिय कर तरह-तरह के प्रलोभन देकर कई अभ्यर्थियों की काउंसलिंग से संबंधित अहम जानकारियां हासिल कर लीं औैर फिर अपने-अपने कॉलेज के नाम से छात्र-छात्राओं की च्वॉइस भर दी।
      
        खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments