गुरुजी की पदोन्नति के लिए सुझाव मांगे : बीएसए ने बेसिक शिक्षा निदेशक के पत्र लिखकर मांगी पदोन्नति की सहमति-
१-बीएसए ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा, सहमति पर होगा प्रमोशन
२-जिले में एक साल से शिक्षकों की पदोन्नति का मामला लटका है
महराजगंज। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए बीएसए ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। उन्हाेंने पूर्व पदोन्नति प्रक्रिया का हवाला देते हुुए निदेशक से सुझाव मांगे हैं।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के 448 शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अक्तूबर 2013 में चल रही थी, तभी 20 अक्तूबर 2013 को गोरखपुर के एक होटल में पांच लाख 15 हजार रुपये के साथ निचलौल, सिसवा और लक्ष्मीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी, ईएमआईएस इंचार्ज पकड़े गए। मामले में तत्कालीन बीएसए सूर्यप्रकाश सिंह व लेखाकार यशवंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया। सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। तीनों खंड शिक्षा अधिकारी व ईएमआईएस इंचार्ज जेल भेज दिए गए।
बीएसए व लेखाकार फरार हो गए। उस समय कहा गया कि होटल में बरामद रुपये शिक्षकों की पदोन्नति के नाम पर वसूले गए थे। इसके बाद पदोन्नति प्रक्रिया लटक गई। इसके बाद शिक्षकों की पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। दबाव बना तो बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति सूची से स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों, विवादित शिक्षकों का नाम निकालकर संशोधित सूची तैयार करने को कहा।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments