कक्षा एक से आठ तक के बंद होंगे बिना मान्यता वाले स्कूल : बेसिक शिक्षा निदेशक-
महराजगंज। जिले में बिना मान्यता के चल रहे कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय बंद किए जाएंगे।
जिले में 1478 परिषदीय प्राथमिक व 647 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त 715 प्राथमिक व 400 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। लगभग 600 विद्यालय ऐसे हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। शिक्षा का अधिकार कानून एक अप्रैल 2010 को लागू हुआ। इसके तहत कोई विद्यालय बिना मान्यता के नहीं चलाया जा सकता।
बेसिक शिक्षा निदेशक ने पांच अगस्त को पत्र जारी कर बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों को बंद कराने का निर्देश दिया था। बीएसए रमाकांत का कहना है कि निरीक्षण के दौरान बिना मान्यता चल रहे कुछ विद्यालयों बंद कराया गया था। अब बिना मान्यता के सभी विद्यालयों को बंद कराया जाएगा।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments