logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बीटीसी की 11 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग 17 अक्टूबर को-

बीटीसी की 11 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग 17 अक्टूबर को-

इलाहाबाद (एसएनबी)। दो वर्षीय बीटीसी कोर्स सत्र 2013-14 में रिक्त करीब 11 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से संबंधित जिलों के डायट पर होने जा रही है। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, उसकी प्रति और रंगीन फोटो के साथ काउंसलिंग में शामिल होना होगा। जो अभ्यर्थी समय से काउंसलिंग में शामिल नहीं होंगे उनको शामिल नहीं किया जायेगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि अभ्यर्थियों के कट आफ मेरिट की तैयारियां चल रही है। यह एक-दो दिन में जारी होगी। मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और प्रवेश होगा।

इसमें 16 उन नये बीटीसी कालेज के लिए भी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी जिनको शासन ने अभी संबद्धता प्रदान की है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव का कहना है कि अभ्यर्थियों के काउंसलिंग के बाद उनका प्रवेश शीघ्र होगा जिससे कि उनका पिछड़ा हुआ कोर्स पूरा करवाया जा सके।

     खबर साभार : राष्ट्रीय सहारा

Post a Comment

0 Comments