logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

टीईटी के लिए शासन को प्रस्ताव, परीक्षा फरवरी में संभव : दिसम्बर में ऑनलाइन लिये जायेंगे आवेदन-

टीईटी के लिए शासन को प्रस्ताव, परीक्षा फरवरी में संभव : दिसम्बर में ऑनलाइन लिये जायेंगे आवेदन-

१-दिसम्बर में आनलाइन लिये जायेंगे आवेदन पत्र
२-एनटीटी दो संस्थानों से करने वालों के मान्य होंगे आवेदन पत्र
३-इसबार परीक्षा में 10 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की सम्भावना
४-परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा

इलाहाबाद (एसएनबी)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारियां शुरू हो गयी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद ने शासन को टीईटी परीक्षा फरवरी-2015 में कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

इस बार संबंद्धता वाले कालेज से एनटीटी करने वालों को ही टीईटी परीक्षा में शामिल किया जायेगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलते ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि टीईटी के विज्ञापन में एनटीटी के बारे में जानकारी दी जायेगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि अभ्यर्थियों से दिसम्बर माह में आनलाइन आवेदन लिया जायेगा। इस दौरान परीक्षा शुल्क भी आनलाइन ही जमा करना होगा। आवेदन पत्रों की छंटाई और प्रश्नपत्रों का निर्माण जनवरी माह में पूरा हो जायेगा। फरवरी-2015 के दूसरे हफ्ते में परीक्षा कराये जाने की तैयारियां है।

बार परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा दो दिन में चार सत्रों में होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। सूत्रों ने बताया कि पिछली बार के टीईटी परीक्षा के दौरान अवैध संस्थानों से बड़ी संख्या में एनटीटी करने वालों ने आवेदन किया था और वह परीक्षा पास भी कर ली थी लेकिन बाद में सचिव परीक्षा नियामक ने उनको सर्टिफिकेट देने से रोक दिया है। इस बार टीईटी परीक्षा के विज्ञापन में ही सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी यह सुनिश्चित करेगी कि एनटीटी दाऊदयाल फिरोजाबाद या जौनपुर के एक संस्थान से करने वालों का ही मान्य होगा जबकि शेष संस्थानों से एनटीटी करने वालों को परीक्षा में शामिल नहीं होना है।

      खबर साभार : राष्ट्रीय सहारा

Post a Comment

0 Comments