logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

गणित-विज्ञान के चार हजार शिक्षकों के लिए पांचवी काउंसलिंग 20-21 को-

गणित-विज्ञान के चार हजार शिक्षकों के लिए पांचवी काउंसलिंग 20-21 को-

इलाहाबाद (एसएनबी)। जूनियर हाईस्कूल के गणित और विज्ञान की चल रही 29825 पदों पर भर्ती में से करीब चार हजार पद अभी रिक्त हैं। इन पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की पांचवीं काउंसलिंग 20 और 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से प्रदेश के सभी डायट और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालयों पर होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी समय से काउंसलिंग में अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उसकी छाया प्रति और रंगीन फोटो के साथ शामिल हो।

उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी समय से काउंसलिंग में शामिल नहीं होगा, उसको बाद में शामिल नहीं किया जायेगा। सचिव ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर सभी जिलों के बीएसए काउंसलिंग की कट आफ मेरिट जारी करेंगे जिससे कि अभ्यर्थी उसी क्रम में समय से काउंसलिंग में शामिल हो सके।
 
      खबर साभार : राष्ट्रीय सहारा

Post a Comment

0 Comments