logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

सार्वजनिक होगा परिषदीय विद्यालयों का ब्यौरा-

परिषदीय स्कूलों की सूचनाएं होंगी सार्वजनिक

लखनऊ (ब्यूरो)। राज्य सरकार परिषदीय स्कूलों की सभी सूचनाएं सार्वजनिक करेगी। बेसिक शिक्षा परिषद के कितने स्कूल हैं, कितने बच्चे पढ़ते हैं, उनके लिए कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं, इस पर कितना खर्च आ रहा है, कितने सहायता प्राप्त स्कूल हैं और इसमें कितने शिक्षक व कर्मचारी कार्यरत हैं। इसकी जानकारी आम लोगों को देने के लिए स्कूलों में जिलेवार ब्यौरा अंकित किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक कुमुदलता श्रीवास्तव ने इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिया है।

उन्होंने कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही परिषदीय स्कूलों की सभी सूचनाएं सार्वजनिक करने की व्यवस्था दी गई है। इसके आधार पर सूचनाएं सार्वजनिक की जाएंगी। प्रदेश में 1,13,627 प्राइमरी तथा 45,749 उच्च प्राइमरी स्कूल हैं। इसमें करीब 1.90 करोड़ बच्चे पढ़ रहे हैं।
     
    खबर साभार : अमरउजाला व डीएनए

Post a Comment

0 Comments