जीवन जीने की कला सिखाते हैं गुरुजन : योगेश
शिक्षक दिवस पर 24 अध्यापक सम्मानित-
लखनऊ : शिक्षा विभाग का ब्यौरा एक क्लिक पर शिक्षक दिवस पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने विभाग की वेबसाइट www.rmsa-up.in लॉन्च की। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस साइट पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले स्कूलों तथा इनमें कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षा के टॉपर और स्कूल का ब्यौरा भी उपलब्ध है।
माध्यमिक के ये हुए सम्मानित:-
राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की प्रधानाचार्य सुषमा कथूरिया, भैया हरिमान दत्त इंटर कॉलेज धानेपुर गोंडा के प्रधानाचार्य प्रेम नारायण सिंह, जैन इंटर कॉलेज रामपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम स्वरूप शर्मा, कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज शेखपुर बुजुर्ग जालौन के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ, किसान इंटर कॉलेज बभनान बस्ती के सहायक अध्यापक राधे श्याम वर्मा, कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज कायमगंज फर्रुखाबाद की प्रधानाचार्या सुनीता सचान और डायट गाजीपुर के प्रवक्ता राम अवतार सिंह यादव।
बेसिक शिक्षा परिषद ने आवास विकास परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 17 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन जीने की कला गुरु ही सिखाते हैं। प्रदेश सरकार शिक्षकों को पूरा सम्मान दे रही है, उनकी समस्याएं काफी हद तक दूर की जा चुकी हैं। प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा के प्रति गंभीर है। हाल ही एक लाख शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया गया है। सरकार ने 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षकों का सारा पैसा उसी दिन दिलाने की व्यवस्था की है।
बेसिक के सम्मानित शिक्षक:-
उच्च प्राथमिक विद्यालय छुर सरूरपुर खुर्द मेरठ के प्रधानाध्यापक याकूब अली गहलौत, प्राथमिक विद्यालय तिल्ठा नाथनगर संतकबीर नगर के प्रधानाध्यापक जवाहर लाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय तितावी बघरा मुजफ्फरनगर के प्रधानाध्यापक सईदुद्दीन, यहीं के प्राथमिक विद्यालय मलीरा नं. एक चरथावल के प्रधानाध्यापक जयचंद्र सिंह पुंडीर, बद्री प्रसाद उच्च प्राथमिक विद्यालय परिहरि उन्नाव के प्रधानाध्यापक देवकृष्ण तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौवारी क्यारा बरेली की सहायक अध्यापिका कंचन कनौजिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहजनवां द्वितीय गोरखपुर की प्रधानाध्यापिका राजकुमारी शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़िला नानकार खुनियांव सिद्धार्थनगर के प्रधानाध्यापक हरी राम विश्वकर्मा, अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय शौल्दा माछरा मेरठ के सहायक अध्यापक सत्यवीर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली द्वितीय नाथनगर संतकबीर नगर के प्रधानाध्यापक राम प्रताप चौधरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहीद्दीनपुर मेरठ की प्रधानाध्यापक मधुबाला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजनपुर तिलहर शाहजहांपुर के प्रधानाध्यापक हेतराम गंगवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैपुरवामाफी चित्रकूट के प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न प्रसाद गुप्त, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुडियावा नवाबगंज बरेली के प्रधानाध्यापक द्वारिका प्रसाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सालियर गंगोह सहारनपुर के सहायक अध्यापक सतीश कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय मलिकापुर कन्नौज के प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह बघेल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पहलाटोला देवकली गाजीपुर के प्रधानाध्यापक सूर्यदेव राय।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments