logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

गरीब छात्राओं को मुफ्त हास्टल : निर्माण कार्य जल्द होगा प्रारम्भ -

गरीब छात्राओं को मुफ्त हॉस्टल -
१-कक्षा 9 व 10 की छात्राओं को मिलेगी सुविधा,
२-रहने व खाने की होगी मुफ्त व्यवस्था
३-कई जिलों में बनेंगे हास्टल
४-गरीब और आरक्षित वर्ग के बच्चों का होगा चयन
लखनऊ। प्रदेश में स्कूली शिक्षा ग्रहण करने वाली गरीब छात्राओं को रहने और खाने की मुफ्त सुविधा मुहैया कराने के लिए हॉस्टल खोले जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश के 42 जिलों में 141 गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। प्रत्येक हॉस्टल में 100 छात्राएं रह सकेंगी। एक हॉस्टल पर 1.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनका निर्माण जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। इसमें अगले सत्र 2015-16 से दाखिला दिलाए जाने की योजना है।
केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इंटर तक की शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस योजना में 90 प्रतिशत राशि केंद्र देता है और राज्य सरकार को 10 फीसदी खर्च करना होता है। प्रदेश में लाखों की संख्या में ऐसी छात्राएं हैं जो अभावों के कारण स्कूल शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सूबे में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं। इनमें गरीब छात्राओं को कक्षा 6 से 8 तक मुफ्त शिक्षा देने के साथ रहने की भी व्यवस्था की गई है। यह योजना सफल है, लेकिन इसके बाद की कक्षाओं में छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था न होने से गरीब छात्राओं की पढ़ाई छूट रही है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गरीब छात्राओं के लिए मुफ्त हॉस्टल की सुविधा शुरू करने की तैयारी है।
जिलाधिकारी इसके लिए गठित होने वाली परियोजना समिति के अध्यक्ष होंगे और उनकी देखरेख में ही गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। संबंधित अथॉरिटी से इसका नक्शा पास कराया जाएगा। इसकी गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा

           साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments