logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

YOGA, CIRCULAR : जनपद स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित करने के संबंध में।

YOGA, CIRCULAR : जनपद स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित करने के संबंध में।

निदेशक
राज्य शैक्षिक अनुसधान
एवं प्रशिक्षण परिषद,
उ0प्र0, लखनऊ।

सेवा में,
प्राचार्य,
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,
उ0प्र0, समस्त जनपद।
पत्रांक:स0शै0/3496-859/2018-19 दिनांक: 22 नवम्बर, 2019

विषय : जनपद स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित करने के संबंध में।

महोदय,
आप अवगत है कि स्वस्थ शरीर तथा स्वस्थ मस्तिष्क के विकास में 'योग' की महती भूमिका है। योग द्वारा व्यक्ति का शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक, आध्यात्मिक तथा मानवीय विकास होता है। शिक्षकों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त के क्रम में जनपद स्तर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन दिनाक 30.01.2020 तक पूर्ण किया जाना है। जनपद स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नवत है:-
1. जनपद के प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण करने वाले ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मिलित किया जाये जिनके विद्यालय में नामांंकन 50 से अधिक हो तथा योगाभ्यास में रुचि रखते हो। अधिक नो अधिक शिक्षकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास भी किया जाये।
2. जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का मूल्यांकन तीन सदस्थी समिति द्वारा किया जायें।
3. महिला शिक्षिकाओं के मूल्याकन हेतु महिला विशेषकों तथा पुरुष शिक्षकों के मूल्यांकन हेतु पुरुष विशेषज्ञों की तीनसदस्यीय समिति बनायी जाये।
4. प्रत्येक जनपद में कम से कम 07 महिला 17 पुरुष शिक्षकों का चयन किया जाये तथा के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21.06.2020 तथा प्रमाण पत्र/स्मृति चिह्न आदि प्रदान कर सम्मिलित किया जाये।
5. जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के सम्यक प्रचार-प्रसार हेतु गतिविधियां /पोस्टर/पद
सामग्री विकसित की जायें।
उक्त प्रतियोगिता जनपद स्तर पर लम्पन्न फराकर उत्कृष्ट/सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 01 महिला शिक्षिका एवं 01 पुरूष शिक्षक का चयन कर सूची परिषद कार्यालय को दिनांंक 10.02.2020 तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
संलग्न उक्तवत्। 

  भवदीय
(संजय सिन्हा)
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और
प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ।

Post a Comment

0 Comments