logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

झुका रहा ध्वज, बंद हो गए स्कूल : भारत की धाक विश्व में जमाने वाले कलाम को शत-शत नमन और दो मिनट का मौन रखकर संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि

झुका रहा ध्वज, बंद हो गए स्कूल : भारत की धाक विश्व में जमाने वाले कलाम को शत-शत नमन और दो मिनट का मौन रखकर संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि 

अमेठी, जागरण संवाददाता : पूर्व राष्ट्रपति डा.अब्दुल कलाम की याद में जिले में शोक का माहौल रहा। कलेक्ट्रेट पर लगा राष्ट्रीय ध्वज जहां झुका रहा, वहीं सुबह होते ही विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया। बुद्धिजीवी वर्ग ने भी कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

डा. कलाम के निधन की खबर के साथ ही शोक का माहौल फैल गया था। सुबह होते ही विभिन्न प्राइवेट शैक्षिक संस्थान बंद कर दिए गए। कोचिंग सेंटरों व कंप्यूटर सेंटरों पर भी शोक सभाओं के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया। लोगों ने राष्ट्र के सच्चे सपूत को नमन किया। तिलोई में पूर्व मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कलाम के साथ अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि काल्विन तालुकेदार कालेज लखनऊ में एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति के साथ बिताए गए दो घटों की चर्चा करते हुए कहा कि बातचीत में इतने शालीन थे कि उनसे कोई भी बात कर सकता था। उनका चिंतन हमेशा देश के होनहार छात्रों व वैज्ञानिकों की तरफ उनका कहना था कि हमारा देश तभी सिरमौर बन सकता है। भारतीय रेडियो श्रोता संघ कैथनपुरवा कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले श्री कलाम ने देश के सर्वोच्च शिखर को प्राप्त किया। यह उनकी लगन और मेहनत का नतीजा था। देश आज उनके निधन पर रो रहा है। भारत की धाक विश्व में जमाने वाले कलाम को शत-शत नमन और दो मिनट का मौन रखकर संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राम प्रकाश यादव, जगदीश यादव, प्रदीप, गोविंद सिंह, भगवानदीन, सुखदेव मौर्य, राकेश यादव, कमलेश तिवारी, शिवभोला मिश्र आदि मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने कहा कि कलाम साहब की कमी कभी दूर नहीं हो सकती है।

शोक सभा कर दी श्रद्धांजली

भेटुआ : भारत रत्‍‌न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल क लाम के निधन पर मंगलवार को हर्षित प्राजंलि जनकल्याण विकास संस्थान मनियारपुर में दिन में एक बजे काली मा चबूतरा धम्मौर पर एक शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा में वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र का सच्चा सपूत बताते हुए उनके द्वारा राष्ट्र के लिए की गई सेवाओं को याद किया गया। शोक सभा में डा. रामकुमार यादव, अशोक सिंह, हरिश्चंद्र, मल्हू सिंह, रामकुमार मौजूद थे।

      खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments