logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

SPORT : बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेलवा खुर्द बना ओवरऑल चैंपियन, रजापुर रहा दूसरे स्थान पर

- बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेलवा खुर्द बना ओवरऑल चैंपियन, रजापुर रहा दूसरे स्थान पर

- बीआरसी लक्ष्मीपुर परिसर में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

- ओवरऑल चैंपियन में रजापुर रहा दूसरे स्थान पर

​- एकमा न्याय पंचायत के प्रतिभागियों ने दी कड़ी टक्कर  
​लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) लक्ष्मीपुर के खेल मैदान पर चल रही दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का धूमधाम से समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉ प्रभुनाथ गुप्ता के अगुवाई में बेलवा खुर्द न्याय पंचायत ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं एकमा न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल भावना और चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए कड़ी चुनौती पेश की।  
​समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने पुरस्कार वितरण के उपरांत अपने सम्बोधन में कहा कि खेलकूद बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और शारीरिक विकास की सबसे अहम कड़ी हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का बेहतरीन मंच मिलता है।  

​ब्लॉक व्यायाम शिक्षक गिरजेश पांडेय के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले गए। निर्णायक मंडल की देखरेख में खो-खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद स्पर्धाएं हुईं। कबड्डी और दौड़ में बेलवा खुर्द के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक अंक बटोरकर बढ़त बनाई।  
     ​इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धन प्रकाश त्रिपाठी, संजय मिश्रा गुट के अध्यक्ष अख़्तर हुसेन एवं जावेद खान, शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय पाल वर्मा, ब्लॉक मंत्री हरिश्चंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष दयानंद त्रिपाठी और तहसील प्रभारी विंध्याचल चौधरी, मंत्री ध्रुव नारायण गुप्ता, मंत्री रामसेवक यादव, आरएसएम के मंत्री विपिन कुमार ने सभी प्रतिभागी बच्चों और शिक्षकों को आयोजन की सफलता पर बधाई दी।  
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील प्रजापति, राजेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, विपिन पटेल, संचालक मनोज दूबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र राव, नन्द किशोर तिवारी, मिथिलेश सिंह, चन्द्र प्रकाश मौर्या, सुरेश प्रजापति, जय प्रकाश मौर्या, नीलेश प्रकाश त्रिपाठी, विन्जन प्रसाद प्रकाश चन्द्र, चन्द्र प्रकाश, रामकृपाल, सैय्यद हुसेन, शर्मिष्ठा सिंह, करिश्मा श्रीवास्तव, चन्दन मिश्रा, दिनेश यादव, मनोज उपाध्याय, हरिकेश चौरसिया, सतीश चन्द्र मिश्रा, अशोक कुमार सहित तमाम शिक्षक एवं खेल अनुदेशक और अनुचर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।  

Post a Comment

0 Comments