CIRCULAR, LEAVE : 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है।
जारी शासनादेश के अनुसार, पूर्व में जारी अवकाश सूची में वर्ष 2026 के लिए 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयादशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। अब इसमें संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
शासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में पूर्व में जारी विज्ञप्ति को संशोधित माना जाए तथा उसके शेष प्रावधान यथावत रहेंगे।
इस निर्णय के बाद प्रदेश में महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
0 Comments