logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

महराजगंज : बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सोनवल का दबदबा, खो-खो में बना प्रथम विजेता

महराजगंज : बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सोनवल का दबदबा, खो-खो में बना प्रथम विजेता

लक्ष्मीपुर, महराजगंज । बीआरसी लक्ष्मीपुर परिसर में आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सोनवल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के लिए बच्चों को तैयार करने का पूरा जिम्मा विद्यालय के चारों सहायक शिक्षकों ने अपने कंधों पर लिया था। सुबह प्रार्थना के बाद से लेकर शाम तक, पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के साथ पसीना बहाना, खो-खो के दांव-पेंच सिखाना और दौड़ के लिए फिजिकल प्रैक्टिस कराना, यह सब शिक्षकों की दिनचर्या बन गया था।
प्रतियोगिता में विद्यालय की खो-खो टीम ने फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में 600 मीटर दौड़ में विद्यालय के छात्र अंशुमान ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में प्रथम स्थान हासिल किया।
विजेता बच्चों को बीआरसी परिसर में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद जी ने मेडल और प्लेट देकर सम्मानित किया। बच्चों की इस जीत पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक दयानन्द त्रिपाठी और सहायक अध्यापक अरुण कुमार सिंह, शिवराज पासवान, शिवम् त्रिपाठी, संजय यादव, शिक्षा मित्र विश्वम्भर प्रसाद, विद्योतमा यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है।
इस अवसर पर गिरिजेश कुमार पाण्डेय क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष धनप्रकाश त्रिपाठी, मंत्री हरिश्चन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष दयानन्द त्रिपाठी, RSM अध्यक्ष अजयपाल वर्मा, विपिन कुमार महामंत्री, राजेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, विपिन पटेल, अख़्तर हुसेन, रामसेवक यादव, ध्रुव नारायण गुप्ता, डॉ प्रभुनाथ गुप्ता, जावेद खान, मनोज दूबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र राव, नन्द किशोर तिवारी, मिथिलेश सिंह, विन्धयाचल चौधरी, चन्द्र प्रकाश मौर्या, सुरेश प्रजापति, सुनील प्रजापति, जय प्रकाश मौर्या, नीलेश प्रकाश त्रिपाठी, विन्जन प्रसाद, प्रकाश चन्द्र, चन्द्र प्रकाश, रामकृपाल, सैय्यद हुसेन, शर्मिष्ठा सिंह, करिश्मा श्रीवास्तव, चन्दन मिश्रा, दिनेश यादव, मनोज उपाध्याय, अनुदेशक अशोक सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments