logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अनुरोध पर जिलाधिकारी महराजगंज ने पितृ विसर्जन अवकाश करने हेतु बीएसए को तत्काल आदेश जारी करने के दिए निर्देश - जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी

महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अनुरोध पर जिलाधिकारी महराजगंज ने पितृ विसर्जन अवकाश करने हेतु बीएसए को तत्काल आदेश जारी करने के दिए निर्देश - जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी 

 
महराजगंज, 9 अक्टूबर 2026। जनपद महराजगंज में पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर पितृ विसर्जन के दिन अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), महराजगंज को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है।

       शिक्षक संघ की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के पत्रांक दिनांक 31 दिसंबर 2025 के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर 2026 को पितृ विसर्जन का अवकाश निर्धारित किया गया है। हालांकि, वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में इसका अंकन नहीं होने के कारण शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

       इस समस्या को देखते हुए जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के समक्ष विषय रखते हुए 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

        शिक्षक संघ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अवकाश संबंधी आधिकारिक आदेश थोड़ी देर में जारी होने की उम्मीद है। संघ ने बताया कि 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन का अवकाश रहेगा।

Post a Comment

0 Comments