logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

महराजगंज : बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, 22-23 अक्टूबर को होगा जनपद स्तरीय आयोजन, क्लिक कर खबर देखें।

महराजगंज : बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, 22-23 अक्टूबर को होगा जनपद स्तरीय आयोजन

​महराजगंज: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत विद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बालक एवं बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों व व्यायाम शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  

​      जारी आदेश के अनुसार, न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच अनिवार्य रूप से संपन्न कराई जाएंगी। इसके उपरांत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 22 और 23 अक्टूबर 2026 को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज के खेल मैदान पर किया जाएगा।  

​सत्यापन और पात्रता के कड़े मानक तय-

बीएसए ने निर्देश दिया है कि विद्यालय स्तर से राज्य स्तर तक प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों की आयु एवं पहचान के सत्यापन के लिए जन्म-प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन नंबर), यू-डायस कोड, विद्यालय की एसआर पंजिका और प्रेरणा पोर्टल का यूनिक आईडी कोड ही मान्य होगा।  

​आयु सीमा: प्राथमिक स्तर (6 से 11 वर्ष) के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 31 दिसंबर 2015 के बाद की तथा उच्च प्राथमिक स्तर (11 से 14 वर्ष) के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 31 दिसंबर 2012 के बाद की होनी चाहिए।  

​दांतों की जांच: किसी भी प्रतिभागी के 28 दांत से अधिक होने पर उसे प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।  

​प्रतिभागियों के सत्यापन का पूर्ण दायित्व संबंधित ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक और प्रधानाध्यापक का होगा। मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सफल प्रतिभागियों की पात्रता की दो प्रमाणित प्रतियों की सूची 21 अक्टूबर 2026 तक बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।  

Post a Comment

0 Comments