लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने वाले 3.54 लाख रसोइयों के खाते में अक्तूबर से बढ़ा मानदेय पहुंचेगा। अभी तक उन्हें 2000 मासिक मानदेय मिलता था और अब उन्हें 3000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बढ़ा हुआ मानदेय देने की आवश्यक तैयारी की गई है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। सितंबर से ही मानदेय वृद्धि को लागू किया गया है और यह अक्तूबर में उनके बैंक खाते में आ जाएगी। जिलों में मानदेय का भुगतान जिलाधिकारी के माध्यम से किया जाता है।
विभाग ने सभी जिलों को सख्त
दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार हुआ मानदेय
निर्देश दिए हैं कि तय समय पर रसोइयों के मानदेय का भुगतान किया जाए। किसी भी कीमत पर देरी न हो। प्रदेश में 1.42 लाख सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पीएम पोषण योजना चलाई जा रही है। कुल 1.46 करोड़ बच्चों को मिड डे मील दिया जा रहा है।
इसके तहत प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के भोजन में 450 ग्राम कैलोरी व 12 ग्राम प्रोटीन व उच्च प्राथमिक के छात्रों के भोजन में 700 ग्राम कैलोरी व 20 ग्राम प्रोटीन होना आवश्यक है। बेसिक शिक्षा विभाग जाड़े में बच्चों को अतिरिक्त प्रोटीन वाली चीजें भी दी जाती हैं। ब्यूरो
0 Comments