प्रयागराज : मौसम विभाग द्वारा जनपद प्रयागराज हेतु जारी रेड एलर्ट के क्रम में जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज द्वारा प्रदान किये गये निर्देश के अनुपालन में दिनांक 26.09.2026 को जनपद में लगातार बारिश एवं जल जमाव के कारण बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त / सी०बी०एस०ई०/ आई०सी०एस०ई० व अन्य बोर्डो के प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के विद्यालय में अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
0 Comments