गोरखपुर : वर्तमान में जनपद में हो रही लगातार भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय, गोरखपुर के आदेशानुसार जनपद में संचालित समस्त राजकीय / परिषदीय / सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई०/मान्यता प्राप्त विद्यालय/अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों / संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त / अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं अन्य समस्त बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 26.09.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है।
उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित संस्था के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे
0 Comments