महराजगंज : खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपी गई ₹1,40,950 की सहयोग राशि, परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा।
महराजगंज, लक्ष्मीपुर । विपरीत परिस्थितियों में किसी परिवार का साथ देना ही सामाजिक सरोकार की सच्ची मिसाल है। इसी भावना के साथ स्वर्गीय श्री पंचम प्रसाद जी के परिवार को 22 सितंबर 2026 को ₹1,40,950 की सहयोग राशि प्रदान की गई। श्रीमान् खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर श्री सुदामा जी एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री धनप्रकाश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में आहत परिवार को यह आर्थिक सहायता सौंपी गई। सहयोग राशि मिलने पर परिवार को आर्थिक संबल मिला। इस दौरान शिक्षक समुदाय के सदस्यों ने स्वर्गीय पंचम प्रसाद जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और उन्हें भरोसा दिलाया कि कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं।
भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन-
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुदामा जी ने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विभागीय स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।
शिक्षक संघ की इस पहल से यह संदेश गया कि शिक्षक समुदाय अपने साथी और उनके परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष श्री केशव सिंह जी श्री चन्दन कुमार मिश्र, श्री मनोज उपाध्याय, श्री संदीप कुमार सिंह, श्री प्रणेश शुक्ल, श्री मिथिलेश कुमार, श्री संजय कुमार सिंह, श्री शकील अहमद, श्री घनश्याम यादव सहित अन्य शिक्षक, शिक्षामित्र एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments