logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

DA, DEARNESS ALLOWANCE : कर्मचारियों ने कहा प्रदेश में भी दो फीसद बढ़े महंगाई भत्ता, प्रदेश के कुल करीब 18 लाख राज्य कर्मचारियों को जनवरी से देय दो फीसद महंगाई भत्ते का तत्काल भुगतान कराने की मांग की

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : केंद्रीय कर्मचारियों और पड़ोस के राज्य उत्तराखंड में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद प्रदेश के कर्मचारियों ने भी महंगाई भत्ते को दो फीसद बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। जनवरी से देय इस भत्ते के लिए राज्य कर्मचारी जहां मुख्य सचिव राहुल भटनागर से मिलने की तैयारी कर रहे हैं तो सचिवालय संघ ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर्मचारियों को यह भत्ता दिए जाने की मांग की है।

उप्र सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन, सचिव ओंकार नाथ तिवारी व कोषाध्यक्ष गोपीकृष्ण श्रीवास्तव ने सचिवालय सहित प्रदेश के कुल करीब 18 लाख राज्य कर्मचारियों को जनवरी से देय दो फीसद महंगाई भत्ते का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है। सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को राज्य सरकार यह लाभ दे चुकी है लेकिन, कर्मचारियों के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। संघ ने आइएएस अधिकारियों के साथ राज्य कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते की किश्त का भुगतान करने की मांग की है।

दूसरी तरफ राज्य कर्मचारियों ने भी देर होने का हवाला देते हुए महंगाई भत्ता मांगा है। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि केंद्र कर्मचारियों को यह भत्ता पहले ही दे चुकी है और अन्य राज्य भी अपने कर्मचारियों को यह सुविधा दे रहे हैं लेकिन, प्रदेश में इससे वंचित रखा गया है।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 DA, DEARNESS ALLOWANCE : कर्मचारियों ने कहा प्रदेश में भी दो फीसद बढ़े महंगाई भत्ता, प्रदेश के कुल करीब 18 लाख राज्य कर्मचारियों को जनवरी से देय दो फीसद महंगाई भत्ते का तत्काल भुगतान कराने की मांग की
    👉 http://www.basicshikshanews.com/2017/05/da-dearness-allowance-18.html

    ReplyDelete