logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

डिमोशन के बाद खत्म होगा प्रमोशन विवाद : पदावनत की प्रक्रिया पूरी होगी, आरक्षण कोटे के तहत प्रमोशन पाए लोग अपने मूल पद पर पहुंच जाएंगे।

डिमोशन के बाद खत्म होगा प्रमोशन विवाद : पदावनत की प्रक्रिया पूरी होगी, आरक्षण कोटे के तहत प्रमोशन पाए लोग अपने मूल पद पर पहुंच जाएंगे।

इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदोन्नति में आरक्षण संबंधी विवाद होने के कारण प्रमोशन नहीं हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रदेश में आरक्षित कोटे से प्रमोशन पाए शिक्षकों की डिमोशन की प्रक्रिया शुरू होने कारण परिषदीय विद्यालयाें में अभी तक प्रमोशन प्रकिया पूरी नहीं की जा सकी है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आरक्षण कोटे के तहत प्रमोशन पाए शिक्षकों को पदावनत करने की प्रक्रिया चल रही है। 

जैसे ही पदावनत की प्रक्रिया पूरी होगी, आरक्षण कोटे के तहत प्रमोशन पाए लोग अपने मूल पद पर पहुंच जाएंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जिस महिला ने आरक्षण से प्रमोशन को लेकर याचिका दाखिल की है, उसकी याचिका आरक्षण के तहत प्रमोशन पए अभ्यर्थियों के डिमोशन के बाद खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में आरक्षण से प्रमोशन पाए लोागों की सूची तैयार कर ली गई है।

Post a Comment

2 Comments

  1. 📌 डिमोशन के बाद खत्म होगा प्रमोशन विवाद : पदावनत की प्रक्रिया पूरी होगी, आरक्षण कोटे के तहत प्रमोशन पाए लोग अपने मूल पद पर पहुंच जाएंगे।
    👉 READ MORE 👆👇 http://www.basicshikshanews.com/2015/11/blog-post_79.html

    ReplyDelete
  2. 📌 डिमोशन के बाद खत्म होगा प्रमोशन विवाद : पदावनत की प्रक्रिया पूरी होगी, आरक्षण कोटे के तहत प्रमोशन पाए लोग अपने मूल पद पर पहुंच जाएंगे।
    👉 READ MORE 👆👇 http://www.basicshikshanews.com/2015/11/blog-post_79.html

    ReplyDelete