logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षामित्रों को सीएम से न मिलने का मलाल : शिक्षामित्रों की मांग है कि सेवा बहाल करते हुए मृतक शिक्षामित्रों के परिवारों को दस लाख मुआवजा दिया जाए

शिक्षामित्रों को सीएम से न मिलने का मलाल : शिक्षामित्रों की मांग है कि सेवा बहाल करते हुए मृतक शिक्षामित्रों के परिवारों को दस लाख मुआवजा दिया जाए

बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के दरियाबाद में आए सीएम अखिलेश सिंह यादव जनपद भर से जुटे शिक्षामित्रों को सुरक्षा कर्मियों ने नहीं मिलने दिया। सीएम से न मिल पाने का शिक्षामित्रों को काफी मलाल रहा। साथ ही कोर्ट के फैसले से समायोजन रद्द संबंधित चार सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव को नही सौंप पाए। सीएम से न मिल पाने और ज्ञापन न सौंप पाने का शिक्षामित्रों को मलाल रहा।

इस दौरान शिक्षामित्र संघ जिला अध्यक्ष रणजीत राय, विनोद यादव, रमाकांत मौर्य, प्रमोद यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद पांडेय, बालमुकुंद, अनिल कुमार, जावेद अहमद, इक्तेदार अहमद, हरिकेश यादव आदि रहे।

शिक्षामित्रों की ये रही चार मांगें

•शिक्षामित्रों का 12 सितंबर से पूर्व का वेतन नहीं मिल पा रहा है।
•समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों को मानेदय नहीं दिया जा रहा है।
•कोर्ट से फैसले से मृत्यु शिक्षामित्रों को दस लाख मुआवजा व परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकरी नौकरी दी जाए।
•शिक्षामित्रों की सेवा बहाली शीघ्र की जाए।

शिक्षामित्रों की बैठक कल

बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्रों की बैठक 17 नवंबर को बीआरसी पर सुबह दस बजे से आयोजित की गई है। शिक्षामित्र तैनाती वर्ष से अब तक बीएलओ, चुनाव डयूटी, जनगणना, बाल गणना से संबंधित आदेश प्रति अवश्य लेकर आए। यह जानकारी एबीआरसी जफीर अली करखी ने दी।

Post a Comment

0 Comments