logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

छठ पर्व पर आज छुट्टी स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद : बैंक और कोषागार खुलें रहेंगे, 21 को खलेंगे कार्यालय कर्मचारी नाराज ।

छठ पर्व पर आज छुट्टी स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद : बैंक और कोषागार खुलें रहेंगे, 21 को खलेंगे कार्यालय कर्मचारी नाराज ।

क्लिक कर आदेश देखें - यूपी सरकार ने छठ पर्व की छुट्टी घोषित की,कल 17 नवंबर को डाला छठ के अवसर पर छुट्टी घोषित ।

लखनऊ। यूपी में सरकारी छुट्टियों की सूची में एक और छुट्टी जुड़ गई है। अखिलेश सरकार ने छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इस मौके पर स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे लेकिन बैंक और कोषागार खुलेंगे।

पेंच भी : इस सार्वजनिक अवकाश में एक पेंच भी है। जिन सरकारी कार्यालयों में हफ्ते में पांच दिन कार्य की व्यवस्था लागू है, वे कार्यालय अगले शनिवार को खोले जाएंगे। 

आदेश जारी: सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया और स्पष्ट किया कि इस छुट्टी के एवज में पांच कार्यदिवस की व्यवस्था वाले कार्यालय अगले शनिवार यानी 21 नवंबर को खुलेंगे।

सालों से थी मांग: छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग पिछले कई सालों सें तमाम सामाजिक संगठन कर रहे थे। बिहार व यूपी के पूर्वाचल में लाखों लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। उन्हें लुभाने के लिए इस बार इस पर्व पर अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले 31 अक्टूबर को सरकार ने पटेल व नरेंद्र देव जयंती पर अवकाश घोषित किया था।

Post a Comment

0 Comments