logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

कंप्यूटर दक्षता की देनी होगी परीक्षा;सीडीओ ने दिया जून तक का समय : कंप्यूटर सीखने पर ही होगी वेतन वृद्धि-

कंप्यूटर दक्षता की देनी होगी परीक्षा;सीडीओ ने दिया जून तक का समय : कंप्यूटर सीखने पर ही होगी वेतन वृद्धि-

फर्रुखाबाद। कंप्यूटर चलाना न जानने वाले अधिकारियाें व कर्मचारियाें की वेतन वृद्धि रुकेगी। जुलाई महीने में वेतन वृद्धि से पहले इन्हें कंप्यूटर संचालन की परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट ही इनकी  वेतन वृद्धि तय करेगा।

      सरकारी महकमाें में टाइपिंग, ई-मेल, डाटा अपलोडिंग, एमआईएस का काम कंप्यूटर पर होता है। कंप्यूटर पर ही शासन, मंडल व अन्य स्तर से सूचनाएं आती हैं। इन्हें कंप्यूटर पर ही नेट के जरिए भेजना होता है। इसके लिए सभी विभागाें को कंप्यूटर मुहैया कराए गए हैं। कई अधिकारियाें व कर्मचारियाें को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है। कई महकमाें ने इसके लिए प्राइवेट आपरेटर रखे हुए हैं। कुछ विभागाें में कंप्यूटर के बाद भी टाइपिंग मशीन चल रही हैं।

     सीडीओ एसएन शुक्ला ने इन्हें कंप्यूटर सीखने के लिए जून माह तक की मोहलत दी है। इस बीच यह साथी कर्मचारियाें या संस्थानाें से कंप्यूटर सीख सकते हैं। वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई में लगेगी। इससे पहले इन्हें कंप्यूटर संचालन की परीक्षा देनी होगी। इसमें पास होने पर ही वेतन वृद्धि लगेगी।

        खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments