logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

जनजातीय बच्चे अब स्कूलों में सीखेंगे अंग्रेजी और कंप्यूटर : समाज कल्याण विभाग के नौ स्कूलों में होगी शुरुआत-

जनजातीय बच्चे अब स्कूलों में सीखेंगे अंग्रेजी और कंप्यूटर : समाज कल्याण विभाग के नौ स्कूलों में होगी शुरुआत-

लखनऊ : प्रदेश के जनजातीय बच्चे भी अब नर्सरी से ही अंग्रेजी सीखेंगे। उन्हें कंप्यूटर एजुकेशन भी इसी सत्र से दी जाएगी। सरकार की इस पहल से करीब सात हजार जनजातीय बच्चों को फायदा होगा। जनजातीय बच्चों की शिक्षा की नींव शुरू से मजबूत करने के लिए सरकार ने योजना शुरू की है। योजना केन्द्र सरकार की ओर से इसी साल शुरू की गई है। प्रदेश में योजना का जिम्मा समाज कल्याण विभाग के पास है। समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक जनजातीय बच्चों को अंग्रेजी और कंप्यूटर सिखाने से आगे उन्हें उच्च शिक्षा में दिक्कत नहीं होगी। 

         प्रदेश में नौ स्कूल:-

समाज कल्याण विभाग जनजातीय बाहुल्य इलाकों में नौ स्कूल चला रहा है। इनमें से लखीमपुर खीरी जिले में बना एकलव्य मॉडल स्कूल सीबीएससी बोर्ड का है बाकी सभी यूपी बोर्ड के हैं। लखीमपुर के एकलव्य मॉडल स्कूल सीबीएससी बोर्ड का होने के कारण यहां पहले से ही अंग्रेजी की शिक्षा दी जा रही है। इन स्कूलों में छह स्कूलों में 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है।
     खबर साभार : नवभारत टाइम्स

Post a Comment

0 Comments