logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

भ्रष्ट्राचार : बस्ती और हरदोई में बीएसए के खिलाफ मुकदमा-

भ्रष्ट्राचार : बस्ती और हरदोई में बीएसए के खिलाफ मुकदमा-

लखनऊ। बस्ती और हरदोई में बीएसए के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक रिश्वत मांगने, प्रताड़ना देने और हत्या के आरोपी है तो दूसरे पर शिक्षिका से अभद्रता का आरोप हैं।

दरअसस, सहायक अध्यापक बनने से वंचित बस्ती के प्राथमिक विद्यालय महरीपुर के शिक्षा मित्र रमाकांत यादव की हार्टअटैक से मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने सहायक अध्यापक न बनाए जाने के कारण लगे सदमे से उसकी मौत होने की बात कहते हुए बस्ती के जिलाधिकारी कार्यालय पर शव लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अर्हता होने के बाद भी रमाकांत को सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति नहीं मिली। सदमे के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन खंड शिक्षा आधिकारी पर आरोप रिश्वत मांगने का लगा रहे है। मौके पर पहुचे एसडीएम सदर राम प्रसाद ने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजने और खंड शिक्षा अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच कराकर कारवाई का आश्वासन दिया ।

शिक्षिका से अभद्रता में बीएसए पर मुकदमा-

हरदोई के अहिरोरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चैनखेड़ा की प्रधानाध्यापिका राधा देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बीएसए के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शिक्षिका ने बीएसए डा.ब्रजेश मिश्रा पर कार्यालय में बुलाकर गाली गलौज, नौकरी से निकाल कर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी को संबोधित नगर मजिस्टे्रट को शिकायती पत्र दिया था। इस मामले में जिला स्काउट शिक्षक पंकज वर्मा और लिपिक प्रवीण कुमार पर भी आरोप लगाया गया था। नगर मजिस्टे्रट ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। एसएसआई सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर बीएसए के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर मजिस्टे्रट के आदेश पर मामला तो दर्ज किया गया है लेकिन जांच के बाद कार्रवाई होगी।

        खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments