logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

वाह रे! शिक्षा विभाग : नगर क्षेत्र में प्रमोट होने वाले शिक्षकों की सूची में चार मृतकों के नाम;84 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन-

वाह रे! शिक्षा विभाग : नगर क्षेत्र में प्रमोट होने वाले शिक्षकों की सूची में चार मृतकों के नाम;84 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन-

लखनऊ : लखनऊ का शिक्षा विभाग न सिर्फ मरे हुए शिक्षकों को याद रखता है बल्कि समय समय पर उनका प्रमोशन भी करता रहता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल में ही नगर क्षेत्र के प्रमोशन की एक प्राइमरी सूची जारी की। इसमें 312 शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इसमें चार ऐसे शिक्षकों को भी प्रमोशन दिया गया है जो मृतक हैं। शिक्षा विभाग ने जो लिस्ट जारी की है उसमें यह भी मेंशन है कि इन टीचरों की मौत हो चुकी है। 

मृतक टीचर्स को भी कर दिया प्रमोट-

लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग में शुक्रवार को प्राइमरी शिक्षकों के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू हुए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राइमरी के 84 सहायक अध्यापकों को जूनियर का सहायक अध्यापक बनाकर उन्हें जूनियर स्कूलों में नियुक्ति भी दे दी गई है।

"सूची बनाई जाती है तो सभी के नाम शामिल किए जाते हैं। किसी को आपत्ति हो तो वह दर्ज करा सकता है।"
- प्रवीण मणि त्रिपाठी, बीएसए

मृतकों में शिव कुमारी, मनोरमा द्विवेदी, नईम हैदर और सुधा यादव का नाम शामिल किया गया है। जबकि रिटयर्ड शिक्षकों में जफर अहमद खान, माधुरी चतुर्वेदी, मनोरमा देवी, कुमकुम सक्सेना और जगदेव सिंह वर्मा के नाम शामिल हैं। यह लिस्ट बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर चस्पा है। इसके अलावा एक निलंबित अध्यापक सतीश द्विवेदी को भी प्रमोशन की लिस्ट में जगह दी गई है। 

रिटायर्ड शिक्षकों को भी दिया गया प्रमोशन-

विभाग ने मृतकों की तरह पांच रिटायर्ड टीचरों को भी प्रमोशन दिया है। जिनके नाम सूची में शामिल हैं। लिस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि टीचर अब रिटायर हो चुके हैं। लेकिन विभाग के पास इस बात का कोई लॉजिक नहीं है कि रिटायर टीचरों के नाम लिस्ट में किस आधार पर शामिल किए गए हैं। 

           खबर साभार : नवभारतटाइम्स

Post a Comment

0 Comments