logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

प्राइमरी स्कूलों में शौचालय बनवाएगा एसबीआई : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य ने वाराणसी के 35 स्कूलों के लिए पैसा दिया-

प्राइमरी स्कूलों में शौचालय बनवाएगा एसबीआई : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य ने वाराणसी के 35 स्कूलों के लिए पैसा दिया-

"स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य ने वाराणसी के 35 स्कूलों के लिए पैसा दिया |"

वाराणसी : प्राइमरी स्कूलों में शौचालयों की कमी पूरी करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आगे आया है। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसबीआई ने अपनी योजना की शुरुआत भी वाराणसी से की। इस योजना की शुरुआत करने के लिए वाराणसी पहुंचीं एसबीआई की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य ने खुद शिवपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो शौचालयों का लोकार्पण करके स्वच्छता मिशन का श्रीगणेश किया। प्राइमरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष ने कहा कि बनारस के 35 स्कूलों में 64 टॉयलेट बनाकर सौंपा जायेगा। पंद्रह स्कूलों में टॉयलेट बनने के साथ प्रयोग के लिए सौंप दिया गया।

एसबीआई अध्यक्ष ने बताया कि बैंक प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन के तहत सुलभ सेनिटेशन मिशन फाउण्डेशन की मदद से शौचालयों का निर्माण करवा रहा है। बैंक स्कूलों में शौचालय के निर्माण के साथ बच्चों को स्वच्छता का प्रशिक्षण भी देने का काम करेगा। शिवपुर प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सुलभ इंटरनैशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वरी पाठक, एसबीआई की कॉरपोरेट डीएमडी अंशुलाकांत सहित कई बैंक अधिकारी मौजूद थे।

हेल्पेज इंडिया को भी मदद : एसबीआई अध्यक्ष ने हेल्पेज इंडिया को मोबाइल मेडिकल वैन दिया। यह वैन विशेषज्ञ डॉक्टरों को लेकर बनारस के ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को इलाज करने के साथ जरूरत होने पर अस्पताल में भी भर्ती करवाएगी। इस मौके पर एसबीआई ने मां आनंदमयी अस्पताल को लेजर थिरेपी मशीन, ईसीजी, एडवांस्ड लैपटॉप और जेनरेटर जैसी सुविधाएं मुहैया करवाईं।

     खबर साभार : नवभारतटाइम्स

Post a Comment

0 Comments