logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

सरकारी कर्मियों को मार्च का वेतन अप्रैल में देने का आदेश : शासनादेश जारी-

सरकारी कर्मियों को मार्च का वेतन अप्रैल में देने का आदेश : शासनादेश जारी-

यहां क्लिक कर शासनादेश देखें |

वित्तीय वर्ष 2015-2016 में माह मार्च, 2015 के वेतन का भुगतान के सम्बन्ध में आदेश जारी| 

लखनऊ (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के मार्च महीने का वेतन अप्रैल में जारी करने का आदेश जारी कर दिया है। वित्त वर्ष 2015-16 की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने की व्यस्तता की वजह से तमाम विभाग कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन जारी नहीं कर पाए हैं। विशेष सचिव वित्त एवं वित्तीय सलाहकार बजट लहरी यादव ने कोषागारों को निर्देशित किया है कि बजट आवंटन की प्रत्याशा में राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, विश्व विद्यालयों, चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थानों व चिकित्सा विश्व विद्यालयों के नियमित शिक्षण व शिक्षणेतर कर्मियों के मार्च महीने के वेतन का भुगतान अप्रैल में कराएं।

           खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments