logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षामित्रों का समायोजन मई तक पूरा करने का निर्देश : नियुक्तिपत्र 20 मई के पहले ही होगा जारी -

शिक्षामित्रों का समायोजन मई तक पूरा करने का निर्देश : नियुक्तिपत्र 20 मई के पहले ही होगा जारी -

लखनऊ (एसएनबी)। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोबिंद चौधरी ने निर्देश दिया है कि शिक्षामित्रों का समायोजन मई में पूरा करा लिया जाए और नियुक्तिपत्र 20 मई के पहले ही जारी कर दिये जाए। इसके लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव को जल्द ही समायोजन की समय-सारिणी जारी करने का निर्देश दिया है। शिक्षामित्रों के द्वितीय बैच के समायोजन को लम्बा खींचने के विरोध में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोबिंद चौधरी से आदर्श बेलफेयर शिक्षामित्र एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही के साथ एक प्रतिनिधिमण्डल ने चरखारी विधानसभा क्षेत्र में मुलाकात की और शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया सुस्त होने को लेकर एक प्रत्यावेदन दिया और गुहार लगायी कि समायोजन की प्रक्रिया में तेजी लायी जाए और हर हाल में 20 मई तक समायोजन पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि पहले बैच की तरह ही द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पदों पर समायोजन के लिए अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पडेगा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया 15 मई से पहले ही खत्म करने का निर्देश दिया है, ताकि शिक्षामित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित किया जा सके।

            खबर साभार : राष्ट्रीयसहारा

Post a Comment

0 Comments