कानपुर देहात के बीएसए हटाए गए : निदेशक डीबी शर्मा के दौरे में मिली कमियों के बाद हुई कारवाई-
लखनऊ(ब्यूरो)। शासन ने कानपुर देहात के बीएसए महेंद्र कुमार कनौजिया को हटा दिया है। इनके स्थान अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। स्थायी तैनाती होने तक डायट कानपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता राम सागर पति त्रिपाठी के पास अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा कानपुर देहात के दौरे पर गए थे और इस दौरान उन्हें कई खामियां देखने को मिली थीं। निदेशक के दौरे के समय बीएसए भी कार्यालय में नहीं मिले थे। उनकी रिपोर्ट पर उन्हें हटाया गया है।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments