logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

17 संस्कृत स्कूलों का अनुदान बहाल : शिकायत के बाद 2012 में रोका गया था अनुदान-

17 संस्कृत स्कूलों का अनुदान बहाल : शिकायत के बाद 2012 में रोका गया था अनुदान-

लखनऊ (ब्यूरो)। राज्य सरकार ने जांच के बाद 17 संस्कृत स्कूलों का अनुदान बहाल कर दिया है। अब इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों के समान वेतन मिलेगा। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

प्रदेश में 12 अगस्त 2010 को 28 संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लिया गया था। बाद में ऐसी शिकायतें आई थीं कि इन्हें नियमों के विपरीत अनुदान सूची पर लिया गया है। इसके बाद शासन ने 19 जुलाई 2012 को इन स्कूलों का अनुदान रोक दिया। इसके बाद पूरे मामले की उच्च स्तर पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद 17 संस्कृत स्कूलों का अनुदान बहाल करने का निर्णय किया गया।

        खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments