पदोन्नति को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन : शिक्षक 21 अप्रैल को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय इलाहाबाद का करेंगे घेराव-
लखनऊ। नियुक्ति तिथि के आधार पर पदोन्नति की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भर से आए शिक्षकों ने लक्ष्मण मेला मैदान पर प्रदर्शन किया। शाम तक प्रदर्शन के बाद भी सुनवाई न होने पर आक्रोशित शिक्षकों ने सांकेतिक गिरफ्तारी भी दी। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो 21 अप्रैल को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय इलाहाबाद का घेराव करेंगे। अंतर्जनपदीय शिक्षक एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए प्रदर्शन में शिक्षकों ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन कर मौलिक नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता निर्धारित करते हुए शिक्षकों को पदोन्नति दी जाए। प्रदेश महामंत्री वाहिद अली ने कहा कि अगर इन मांगों को 20 अप्रैल तक पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक 21 अप्रैल को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय इलाहाबाद का घेराव करेंगे।
खबर साभार : अमरउजाला/दैनिकजागरण/एनबीटी
0 Comments