logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

तीसरे चरण की बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया फंसी : 2000 से ज्यादा सीटें हैं खाली;प्रदेश में हर हर साल 14 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन इनके सापेक्ष नियुक्तियां नहीं-

तीसरे चरण की बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया फंसे : प्रदेश में हर हर साल 14 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन इनके सापेक्ष नियुक्तियां नहीं-

इलाहाबाद : सैकड़ों सीटों पर तीसरे चरण की बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया डायट प्राचार्यो की वजह से फंसी हुई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा बार-बार खाली सीटों का ब्यौरा मांगे जाने के बावजूद डायट प्राचार्य रिक्तियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। परीक्षा नियामक ने एक बार फिर 20 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की है।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में बीटीसी 2013-14 की 11 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की काउंसिलिंग का इंतजार है। दाखिले की प्रक्रिया में विलंब होने की वजह से आने वाले वर्षो में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के पदों को भरने में मुश्किल पेश आएगी। 2013 की दाखिले की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से 2014-15 के नामांकन की तैयारी शुरू नहीं हो पा रही है। यह स्थिति तब है, जबकि प्रदेश में बीटीसी की सीटों की संख्या 55 हजार से अधिक हो गई है। अब अगर नये सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है तो इसे पूरा होने में कम से कम तीन से पांच माह का समय लगेगा। महत्वपूर्ण यह है कि सत्र संचालन के लिए कोई समय सीमा तय नहीं होने की वजह से घालमेल की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि प्रदेश में हर हर साल 14 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन इनके सापेक्ष नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं।

           खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments