logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

कई जिले हॉट एंड कुक्ड फूड का नहीं दे रहे हिसाब : इसके बावजूद अभी तक कई जिलों ने समायोजन के बिल नहीं लगाए-

कई जिले हॉट एंड कुक्ड फूड का नहीं दे रहे हिसाब : इसके बावजूद अभी तक कई जिलों ने समायोजन के बिल नहीं लगाए-

लखनऊ (ब्यूरो)। प्रदेश के कई जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों ने हॉट एंड कुक्ड फूड का हिसाब नहीं दिया है। जबकि इन जिलों को सरकार ने पैसा एंडवांस दिया था। अब तक खर्चे का ब्यौरा न देने पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने नाराजगी जताई है। निदेशालय ने संबंधित जिलों को नोटिस भेजकर 31 मार्च तक हर हाल में एडवांस पैसों का हिसाब-किताब देने को कहा है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को हॉट एंड कुक्ड फूड परोसा जाता है। कुछ जिलों में एनजीओ तो कुछ में विभाग के कर्मचारी यह काम कर रहे हैं। निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जिलों को बार-बार एडवांस पैसों के समायोजन के निर्देश दिए गए थे।

          खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments