मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मार्च से : रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित-
लखनऊ (डीएनएन)। केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर वर्ष 2015-16 में नए शैक्षिक सत्र से खुलने वाले मॉडल स्कूलों में शिक्षकों (टीजीटी) की भर्ती के लिए विज्ञापन अब 17 मार्च को मंडल स्तर पर जारी किया जाएगा। उसी दिन से अभ्यर्थी वेबसाइट www.modelschoolup.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक डा.हृषिकेश भास्कर यशोद ने निर्देश जारी कर दिए।दरअसल, मॉडल स्कूलों में टीजीटी(ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) शिक्षकों की भर्ती के लिए 11 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे। लेकिन शिक्षकों के चयन में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हो सका था। इसको लेकर 11 मार्च को संयुक्त शिक्षा निदेशकों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई। उसके बाद तय हुआ कि भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होगी।
ये होगी समय सारिणी :-
आवेदन शुल्क जमा करने के लिए ई-चालान प्रिंट करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल। ई-चालान फार्म द्वारा बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल। चालान भरते हुए आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल। अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग (साक्षात्कार के लिए) 14 अप्रैल। वेबसाइट में शार्टलिस्टिंग सूची का प्रकाशन 14 अप्रैल। साक्षात्कार के लिए पत्र जारी करना 16 अप्रैल। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (मंडल स्तर पर) 21 से 27 अप्रैल तक। चयन सूची को फाइनल करना और अनुमोदन के लिए निदेशालय भेजना 29 अप्रैल तथा वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर चयनित सूची का प्रकाशन 1 मई को होगा।
ऐसे करना होगा आवेदन :-
अभ्यर्थी को ई-आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ई-चालान के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में संबंधित मंडल के रीजनल डिप्टी कमिश्नर के पद नाम पर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके एक दिन बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन ई-आवेदन पत्र पूरा करना होगा। इसके अलावा सभी बैंकों के एटीएम कार्ड कम डेबिट-क्रेडिट कार्ड एवं पीएनबी के इंटरनेट बैंकिंग से आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है। सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को ई-आवेदन के लिए 500 रुपए तथा एसी-एसटी वर्ग के लिए 200 रुपए का शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी एक मंडल में नियुक्ति के लिए पांच जगह के विकल्प दे सकते हैं।
ग्रेड वाले वाले अभ्यर्थियों को श्रेणी में कराया होगा परिवर्तन :-
मॉडल स्कूलों में टीजीटी भर्ती आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों के किसी परीक्षाफल में ग्रेड है तो वे जिस संस्था से मार्कशीट जारी की गई है उसी संस्था से ग्रेड को अंकों। श्रेणी में परिवर्तित कराकर ही आवेदन कर सकेंगे। मार्कशीट जारी करने वाली संस्था के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र को संबंधित रीजनल डिप्टी कमिश्नर को भेजने का दायित्व भी अभ्यर्थी का होगा।
खबर साभार : डीएनएन
मॉडल स्कूलों में 2051 शिक्षकों की भर्ती के लिए 17 से रजिस्ट्रेशन : छह अप्रैल तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-
मॉडल स्कूलों में टीजीटी चयन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 से-
लखनऊ (एसएनबी)। सरकार की प्राथमिकता में शामिल मॉडल स्कूलों में ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के चयन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 मार्च से किए जाएंगे। इसके लिए पहले 11 मार्च को विज्ञापन जारी किया जाना था लेकिन आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण विज्ञापन जारी नहीं हो सका। राज्य परियोजना निदेशक माध्यमिक शिक्षा अभियान, उत्तर प्रदेश डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि टीजीटी के चयन व नियुक्ति के लिए समय सारिणी जारी की गयी है। इसके तहत 17 मार्च को मण्डल स्तर पर विज्ञापन जारी किया जाएगा तथा इसी तिथि से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि छह अप्रैल को निर्धारित की गयी है। साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने के लिए ई चालान प्रिंट करने व ई चालान फार्म द्वारा बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी छह अप्रैल होगी। अंतिम तिथि सात अप्रैल निर्धारित की गयी है तथा 14 अप्रैल को वेबसाइट में शार्टटिंग सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 16 अप्रैल को साक्षात्कार के लिए पत्र जारी किए जाएंगे तथा 21 से 27 अप्रैल तक मण्डल स्तर पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। 29 अप्रैल को चयन सूची को फइनल किया जाएगा तथा अनुमोदन के लिए हेडक्वार्टर भेजा जाएगा। एक मई को चयनित सूची का प्रकाशन होगा।
खबर साभार : राष्ट्रीयसहारा
मॉडल स्कूलों में 2051 शिक्षकों की भर्ती के लिए 17 से रजिस्ट्रेशन : छह अप्रैल तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-
लखनऊ। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत सूबे में खुलने वाले मॉडल स्कूलों में 2051 शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) की भर्ती के लिए 17 मार्च को विज्ञप्ति जारी होगी। इसी दिन से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि छह अप्रैल है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. हृषिकेश भास्कर ने इसका भर्ती कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने के लिए ई-चालान प्रिंट करने की अंतिम तिथि भी छह अप्रैल रखी गई है। बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी छह अप्रैल है।
चालान भरते हुए आवेदन पत्र पूर्ण करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल है। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी 14 अप्रैल को होगी। इसी दिन वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन भी होगा। 16 अप्रैल को साक्षात्कार के लिए पत्र जारी होंगे। मंडल स्तर पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 से 27 अप्रैल तक होगा। चयन सूची को फाइनल कर मुख्यालय भेजने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल तय की गई है। एक मई को वेबसाइट पर चयनित शिक्षकों के नाम डाल दिए जाएंगे। पहले शिक्षकों का भर्ती कार्यक्रम 11 मार्च से शुरू होना था। लेकिन आरक्षण में पेंच फंसने की वजह से कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। अब विभाग ने आरक्षण की स्थिति सुलझा ली है। इसलिए नया कार्यक्रम जारी किया है। सूबे में 293 मॉडल स्कूलों में करीब 2051 शिक्षकों की भर्ती होनी है।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments