logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 16 मार्च को : SCERT निदेशक ने डॉयट प्राचार्यों और सभी बीएसए को तैयारी का दिये निर्देश-

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 16 मार्च को : SCERT निदेशक ने डॉयट प्राचार्यों और सभी बीएसए को तैयारी का दिये निर्देश-

लखनऊ (ब्यूरो)। प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता डायट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ 16 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने इसके लिए डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 1 से 3 बजे तक होगी। सचिव बेसिक शिक्षा ने प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए पांचवीं काउंसलिंग 19 से 23 मार्च तक कराने का निर्णय किया है। पात्रों को नियुक्ति पत्र 26 व 27 मार्च को बांटे जाएंगे और नियुक्ति पत्र लेने वालों को 15 अप्रैल तक जॉइन करना होगा।

          खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments